फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: जो लोग करते हैं गीता का पाठ वे लोग क्रोध, लोभ, मोह व अहंकार से रहते हैं दूर: सीएम सैनी

शाहिल शर्मा Updated Mon, 01 Dec 2025 01:30 PM IST

गीता वेदों और उपनिषदों के मंत्रों व श्लोकों के उच्चारण से जो तरंगें पैदा होती है उनसे प्राणियों को एक नई ऊर्जा मिलती है। गीता का हर श्लोक हमें जीवन जीने की नई प्रेरणा देता है। गीता का संदेश न केवल भारत बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। इसमें हर समस्या का समाधान है। इसे धारण कर हम अपने जीवन को सरस बना सकते हैं। जो लोग गीता का पाठ करते हैं वो काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार से ऊपर उठ जाते हैं ये विचार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने व्यक्त किए। कुरुक्षेत्र के थीम पार्क कहे जाने वाले केशव पार्क में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के चलते आज गीता जयंती पर आयोजित वैश्विक गीता पाठ कार्यक्रम में संबोधन कर रहे थे। इस दौरान जिला के स्कूलों के 21 हजार बच्चों ने गीता पाठ किया, जिस दौरान पूरा वातावरण गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही गीता का उपदेश वैश्विक स्तर तक ले जाना संभव हुआ है। आज भी दुनियां के 58 देश इस कार्यक्रम से जुड़ते हुए गीता पाठ करने में मशगूल रहे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से प्रधानमंत्री की प्रेरणा से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम से प्रदेश के हर जिले के साथ दुनिया भर के भी लाखों लोग जुड़े है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्योतिसर में महाभारत अनुभव केंद्र बनाया गया है, जो बेहद अनूठा केंद्र हैं। इसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पहले लोकापर्ण और फिर अवलोकन भी किया। प्रधानमंत्री ने गत दिवस मन की बात कार्यक्रम में भी इस केंद्र का विस्तार से जिक्र किया तो देश के लोगों को इसे देखने का आह्वान भी किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के ही मार्गदर्शन में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें