फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में गैस का संकट; नहीं चल रहे सिस्टम, बुकिंग करवाने के लिए भी भटक रहे उपभोक्ता

Naveen Updated Thu, 12 Mar 2026 02:35 PM IST

गैस का संकट धर्मनगरी में भी लगातार गहराने लगा है। उपभोक्ताओं में गैस लेने की होड़ लगने लगी है जबकि सिस्टम से लेकर एजेंसियां तक जवाब देने लगी है। एजेंसियां के बाहर नोटिस चस्पाए जाने लगे हैं कि सिस्टम बंद होने की वजह से हम आपकी कोई सेवा नहीं कर पा रहे। एजेंसियों के शटर भी बंद होने लगे हैं तो लोग निराश होकर लौटने भी लगे हैं। लोगों का कहना है कि न ऑनलाइन बुकिंग हो रही है और न एजेंसी पर कोई बुक कर रहा है। ऐसे में उनके समक्ष गैस लेने का संकट खड़ा हो गया है। कब बुकिंग होगी और कब गैस मिल पाएगी यह भी बताने वाला कोई नहीं है। एजेंसी संचालक व कर्मी गैस सप्लाई सुचारू तो सिस्टम रूकावट होने का दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऑनालइन बुकिंग सामान्य रूप से नहीं हो पा रही, जिससे उपभोक्ता परेशान होने लगे हैं। हालांकि नोटिस चस्पाने वाली एजेंसियां यह भी स्पष्ट कर रही है कि ऑनलाइन ही बुकिंग करवाएं और गैस सिलेंडर घर पहुंच जाएगा। उधर कईं एजेंसी संचालकों का दावा, गैस की किल्लत नहीं शहर में ही कईं एजेंसी संचालकों का दावा है कि गैस की किल्लत नहीं है। लोग अफवाह के चलते ज्यादा एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। गैस उन्हें ही मिल रही है, जिनकी बुक हो रही है। कुछ तकनीकी दिक्कत है, लेकिन बुकिंग हो रही है और गैस भी मिल रही है। आपूर्ति भी सामान्य है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें