फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में एलएनजेपी अस्पताल परिसर में ड्रोन से हुई पुष्पवर्षा, फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एलएनजेपी अस्पताल परिसर में तिरंगा फहराया गया। समारोह में अस्पताल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान तिरंगा फहराने के साथ ड्रोन के माध्यम से पुष्पवर्षा की गई, जिससे समारोह का माहौल देशभक्ति से भर गया। समारोह में पीएमओ डॉ. मेजपाल और सीएमओ डॉ. विमल सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। ऑर्थोपेडिक चिकित्सक डॉ. गुंजन ने मंच संचालन किया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से स्वतंत्रता दिवस की खुशी में स्टाफ के बीच मिठाइयां भी बांटी गईं। अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें