फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में आज दोपहर बाद पूरा होगा ड्रीम प्रोजेक्ट, ऐलिवेटेड ट्रैक पर दौड़ने लगेगी ट्रेनें

Naveen Updated Fri, 10 Jul 2026 12:25 PM IST

धर्मनगरी के ड्रीम प्रोजेक्ट कहे जाने वाले एलिवेटेड रेलवे ट्रैक से आज दोपहर बाद ट्रेनें गुजरने लगेंगी, इसके लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। वीरवार आधी रात से ही बारिश के बीच 200 से ज्यादा श्रमिक पटरियां जोड़ने में लगे है तो कईं प्रकार की मशीनें भी लगाई गई है। तय समय डेढ़ बजे तक यह काम पूरा हुआ तो करीब 441 करोड़ से तैयार किए गए ऐलिवेटेड रेलवे ट्रैक व थानेसर रेलवे स्टेशन से ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। भले ही औपचारिक तौर पर 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से ऑनलाइन माध्यम से इसकी सौगात देंगे लेकिन इस ट्रैक से ट्रेनें गुजरते हुए लोग आज ही देख सकेंगे। शुक्रवार को ही ट्रेनों को इस ट्रैक से दौड़ाने के लिए रात भर काम किया जाता रहा। इसके ऊपर से ट्रेनें गुजरने लगेंगी तो पांच फाटकों से भी धर्मनगरी को राहत मिलेगी। 213 पिल्लरों पर खड़े किए गए इस ट्रैक से ट्रेनें दौड़ाने के लिए कुरुक्षेत्र-जींद रेलवे ट्रैक को रात 12 बजते ही विभागीय अनुमति के अनुसार ब्लॉक कर दिया गया था। इससे पहले कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन से रात 10 बजे जींद के लिए अंतिम पैसेंजर गाड़ी निकाली गई। रात करीब एक बजे से पटरियां जोड़ने का काम गांधी नगर व मिर्जापुर के पास दोनों मुहानों पर शुरू कर दिया गया। रेलवे स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा का कहना है कि रात एक बजे से शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे तक विभागीय तौर पर ट्रैक ब्लॉक किया हुआ है और दोनों ओर पटरियां जोड़ने का काम युद्व स्तर पर किया जा रहा है। यह काम पूरा होते ही करीब छह किलोमीटर लंबे इस ट्रैक से ही ट्रेनें गुजारी जाएंगी। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2019 में किया इस ऐलिवेटेड ट्रैक का शिलान्यास किया था जबकि इसे बनाए जाने की योजना वर्ष 2016 में की गई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें