फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: उपायुक्त ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

शाहिल शर्मा Updated Thu, 18 Sep 2025 12:59 PM IST

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने वीरवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी व भू-तल पर मौजूद सभी विभागों का दौरा किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह और पीएमओ डॉ. सारा अग्रवाल को स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पीडब्ल्यूडी एंड बीएंडआर विभाग के एसडीओ को भी बुलाकर कहा कि अस्पताल के भवन का सौंदर्यीकरण कार्य प्राथमिकता पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी में गृहमंत्री जी का आगमन प्रस्तावित है, ऐसे में अस्पताल की व्यवस्थाएं सुदृढ़ और बेहतर होनी चाहिए। गौरतलब है कि हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने भी जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें अव्यवस्थाएं मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई गई थी। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए गंभीरता से काम कर रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें