फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: एलएनजेपी प्रकरण पर बढ़ा विवाद, आदर्श थाने में नर्सिंग स्टाफ ने रेनू भाटिया के खिलाफ दी शिकायत

एलएनजेपी नागरिक अस्पताल प्रकरण को लेकर हरियाणा महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेनू भाटिया के खिलाफ नर्सिंग स्टाफ का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को कुरुक्षेत्र जिले की नर्सिंग स्टाफ आदर्श थान पहुंची और रेनू भाटिया के खिलाफ शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। नर्सिंग कर्मियों का आरोप है कि रेनू भाटिया की टिप्पणियों से पूरे नर्सिंग समुदाय को ठेस पहुंची है। उनका कहना है कि बिना जांच के नर्सिंग स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए गए, जिससे प्रदेशभर की नर्सें आहत हैं। नर्सिंग स्टाफ ने पुलिस को शिकायत सौंपते हुए मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में नर्सिंग कर्मी मौजूद रहे और उन्होंने अपने विरोध को लेकर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें