फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : साई कुरुक्षेत्र से पुलिस प्रशासन के सहयोग से निकली साइकिल रैली

फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) कुरुक्षेत्र द्वारा आज एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली पुलिस प्रशासन के सहयोग से आयोजित की गई और इसका उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और फिटनेस को प्रोत्साहित करना रहा। रैली को डीएसपी मुख्यालय श्री सुनील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली साई परिसर से प्रारंभ होकर जिंदल चौक होते हुए पुनः साई परिसर में संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक, पुलिसकर्मी और आम नागरिक शामिल हुए। डीएसपी सुनील कुमार ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस तरह की गतिविधियाँ युवाओं में फिटनेस के प्रति उत्साह बढ़ाती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें