फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: सीएम सैनी ने बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

शाहिल शर्मा Updated Sat, 06 Sep 2025 05:25 PM IST

सीएम सैनी ने हरियाणा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा अधिक बारिश के कारण मारकंडा व अन्य नदियों में पानी की मात्रा अधिक हुई है, जिससे व्यवस्था गडबड़ा गई है। नदियों से निकला पानी खेतों व गांवों तक पहुंच रहा है लेकिन सरकार की हर हालात पर नजर है। हालात से निपटने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में बाढ़ से बने हालात का जायजा लेने से पहले उन्होंने शाहाबाद रेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रशासन व सरकार इस हालात में बेहद गंभीरता से काम कर रहा है और पूरी व्यवस्था पीड़ित लोगों के साथ है। भविष्य में और प्रबंध किए जाएंगे ताकि ऐसे हालात से बचा जा सके। वहीं, सीएम सैनी ने मारकंडेय मंदिर में शरण लिए हुए बाढ़ पीड़ितों से भी मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें