फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: शहर को स्वच्छ बनाने के लिए चलाया सफाई अभियान, सामाजिक संस्थाओं ने की भागीदारी

शाहिल शर्मा Updated Sun, 28 Sep 2025 12:49 PM IST

स्वच्छ कुरुक्षेत्र अभियान के अंतर्गत आज हरमन सिटी रेजिडेंट वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में हिस्सा लेते हुए जिला म्युनिसिल कमिश्नर अमन कुमार ने कहा कि कोई भी स्वच्छता अभियान जनता के सहयोग के बिना नहीं चलाया जा सकता। उन्होंने सिटी वासियों द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास सभी के लिए प्रेरक बनते हैं। यह जानकारी देते हुए सोसायटी के महासचिव रघुबीर आर्य ने बताया कि कमिश्नर ने अपने स्तर पर भी हरमन सिटी में सफाई का एक अभियान चलाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सोसायटी के प्रधान राकेश भारद्वाज द्वारा कमिश्नर महोदय को बताया गया कि पूर्व में भी रेजिडेंट्स द्वारा सफाई अभियान चलाए जाते रहते हैं। सफाई अभियान में हैफेड के महाप्रबंधक एवं कार्यकारिणी सदस्य, शमशेर सैनी, उप प्रधान रघबीर सिंह गिल, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश सैनी, महेंद्र सिंह दरड , अनिल ढुल, सतपाल चौहान, डॉ संत कौशिक, प्रो एम डी शर्मा, प्रो बी एल सैनी, मुकेश सैनी सहित अनेक पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें