फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुरुक्षेत्र से प्रयागराज के लिए बस सेवा शुरू, श्रद्धालुओं में उत्साह

नवीन दलाल Updated Sat, 01 Feb 2025 01:51 PM IST

हरियाणा की धर्म नगरी कुरुक्षेत्र के लाडवा से प्रयागराज के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी की पत्नी सुमन सैनी ने इस बस सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से पहली बार इस बस सेवा की शुरुआत की गई है, जिससे धर्मनगरी के श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज जाना आसान हो गया है। अब प्रतिदिन एक बस श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज जाएगी, जिससे वे महाकुंभ में स्नान और दर्शन कर सकेंगे। इस सुविधा से श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, जिला अध्यक्ष सुशील राणा, एसडीएम पंकज सेतिया, नगर परिषद चेयरमैन साक्षी खुराना, जीएम रोडवेज़ शेर सिंह समेत कई भाजपा नेता और अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें