फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण संग्रहालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन

नवीन दलाल Updated Wed, 26 Feb 2025 11:25 AM IST

अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्ण संग्रहालय परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर देवी आहिल्याबाई होल्कर अनुसंधान विकास केंद्र के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर समाज सेवा में योगदान दिया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के चेयरमैन उपेंद्र सिंघल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कुरुक्षेत्र 48 कोस तीर्थ कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान से न सिर्फ जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि इससे समाज में सहयोग और परोपकार की भावना भी मजबूत होती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें