फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: बजरंग दल ने रेलवे रोड पर विशेष समुदाय के ढाबे में की तोड़फोड़

शाहिल शर्मा Updated Tue, 24 Mar 2026 10:43 PM IST

रेलवे रोड पर स्थित एक विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा संचालित ढाबे पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को देर शाम हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। वहीं इस दौरान कुछ तोड़फोड़ भी की गई, जिसे मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बनकर पूरी वारदात को देखते रहे। यह घटनाक्रम सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। विहिप प्रांत अधिकारी राकेश कुमार ने आरोप लगाया कि यह व्यक्ति नाम बदलकर ढाबा संचालित कर रहा था। और अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर हिंदू लोगों की धार्मिक भावना आहत करने के साथ उन्हें अपने ढाबे की ओर आकर्षित कर रहा है। इसके पंजाबी ढाबे के बाहर पहले भी हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद नाम बदलने को कहा था। बजरंग दल के पदाधिकारी ने कहा कुरुक्षेत्र एक धर्म नगरी है और वह पहले भी कई बार विशेष समुदाय के लोगों को चेतावनी दे चुके हैं कि अपने धर्म या अपना नाम लिखकर वह अपना व्यवसाय करें। उनको कोई परेशानी नहीं है। लेकिन कुछ लोग अभी भी कुछ और नाम लिखकर अपना व्यवसाय कर रहे हैं। यह ढाबा भी एक विशेष समुदाय का था, जोकि पंजाबी ढाबे के नाम से चल रहा था। इसको चेतावनी दी गई थी लेकिन उसके बावजूद भी उसने ढाबे का नाम नहीं बदला जिसकी वजह से आज यह कार्य किया गया है। उधर सुभाष मंडी चौकी प्रभारी अमन कुमार का कहना है कि डीएसपी सुनील कुमार, थाना कृष्णा गेट प्रभारी बलजीत सिंह मौके पर पहुंच गए थे और मामला शांत कराया। देर रात तक कोई शिकायत नहीं मिली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें