फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: 11000 वोल्टेज लाइन पर गिरा पुराना पेड़, टला बड़ा हादसा

शाहिल शर्मा Updated Wed, 10 Sep 2025 02:24 PM IST

सन्निहित सरोवर पर मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे अचानक एक पुराना पेड़ पास से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज बिजली लाइन पर गिर गया। इससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, दो ट्रांसफार्मर भी गिर गए। गनीमत रही कि हादसे के दौरान सड़क से कोई गुजर नहीं रहा था। गुरुद्वारा छठी पातशाही चौक से सन्निहित सरोवर होते हुए ब्रह्म सरोवर की ओर जाने वाले रोड पर हुआ। आसपास के क्षेत्र की बिजली भी गुल हो गई । सुबह से ही कर्मचारी पेड़ हटाने वा लाइन को दुरुस्त करने में जुटे हैं लेकिन पूरे क्षेत्र में अभी भी बिजली गुल है। हादसे से बिजली निगम को हजारों का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि पेड़ की जड़ें खोखली थी जिस कारण ये हादसा हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें