कुरुक्षेत्र स्थित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय महिला कुश्ती चैंपियनशिप का आज मंगलवार को आगाज हुआ, जिसकी शुरूआत में ही मेजबान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की खिलाड़ी माफी देवी ने प्रतिद्वंद्वी को पटखनी दी और विजेता रही।चैंपियनशिप 20 मार्च तक आयोजित की जाएगी, जिसका शुभारंभ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सचदेवा ने किया। चैंपियनशिप में महिला पहलवानों के बीच 10 अलग-अलग भार वर्गों में मुकाबले होंगे।