कुरुक्षेत्र में सोमवार दोपहर को सवा 12 बजे अडानी ग्रुप की मालगाड़ी में तकनीकी खराबी आने के कारण तीन डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए । मालगाड़ी कुरुक्षेत्र से अडानी रेक में जा रही थी। इससे ट्रैक पर अप -डाउन की दोनों लाइन बाधित हो गई। यह गाड़ी प्लेटफॉर्म नंबर 5 से आई थी। रेलवे विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लगभग 400 मीटर दूर पर यह घटना हुई। किलोमीटर संख्या 155/32 से 155/38 के मध्य में डिब्बे ट्रैक से उतरे। इस घटना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।