फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: मुझे अपनी नहीं प्रदेश के हर आम आदमी की चाहिए सुरक्षा: अभय चौटाला

मुझे अपनी नहीं बल्कि प्रदेश के हर आम आदमी की सुरक्षा चाहिए। मुझे मिली धमकी पर सरकार सुरक्षा बढ़ाने की बात कर रही है जबकि आम आदमी आज खुद को सुरक्षित नहीं मान रहा। भाजपा सरकार ने ऐसा माहौल बना दिया है। आम आदमी सुरक्षित नहीं होगा तो कोई भी उद्योगपति प्रदेश में आकर अपना कारखाना नहीं लगाएगा। यह कहना है इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला का। वे शनिवार को यहां पिपली रोड पर आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में मुख्य तौर पर संबोधन करने के लिए पहुंचे थे। शिविर में पार्टी की ओर से बनाए गए अंबाला जोन के अंर्तगत आने वाले आसपास के सात जिलों के कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन मजबूत करने के लिए गुर दिए गए, जिनमें प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती और विधायक आदित्य देवीलाल ने भी जोश भरा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें