सरस्वती नदी पर झांसा रोड से पिपली तक करीब छह किलोमीटर लंबी दीवार बनाई जाएगी, जिस पर 30 करोड़ का बजट खर्च होगा। यहीं नहीं अन्य जीर्णोद्वार भी किया जाएगा, जिसके बाद नदी की क्षमता 200 से बढ़कर 500 क्यूसिक तक हो जाएगी। सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड उपाध्याक्ष धुमन सिंह किरमच ने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, जिला अध्यक्ष तिजेंद्र गोल्डी, मां भद्रकाली शक्तिपीठ के मुख्य पुजारी सतपाल के साथ सरस्वती नदी के जीर्णोद्धार का शुभारंभ किया।