फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल के इंद्री में खेतों में मिला युवक का शव, चेहरे पर तेजाब डालकर हत्या का आरोप

Naveen Updated Tue, 26 May 2026 05:04 PM IST

क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक का शव खेतों में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के चेहरे पर तेजाब डाला गया था और शरीर पर मारपीट के निशान मिले हैं। मृतक के परिजनों ने कुछ युवकों पर घर से बुलाकर ले जाने और पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए इंद्री के सरकारी अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान इंद्री क्षेत्र के गांव चुरनी जागीर निवासी 22 वर्षीय बॉबी के रूप में हुई है। उसका शव नन्हेड़ा गांव के पास खेतों में पड़ा मिला। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह संगोहा गांव के कुछ युवक बॉबी को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। बॉबी ने परिवार को बताया था कि वह पास में ही जा रहा है और जल्द लौट आएगा, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार दोपहर पुलिस ने सूचना दी कि नन्हेड़ा गांव के पास खेतों में एक युवक का शव पड़ा मिला है। मृतक के भाई प्रिंस का आरोप है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो बॉबी के चेहरे पर तेजाब डाला गया था और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। शव खेतों में फेंका हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि संगोहा गांव के कुछ युवकों के साथ बॉबी की करीब डेढ़ साल से रंजिश चल रही थी। इस दौरान उस पर तीन बार हमला भी किया गया, लेकिन हर बार वह बच निकला। परिजनों का कहना है कि पहले भी 20 से 25 लोगों के साथ विवाद हुआ था। आरोपियों ने घर में घुसकर हमला किया था, जिसको लेकर अदालत में मामला भी चला, लेकिन आरोपी बरी हो गए थे। इसके बाद से लगातार समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने पहले ही बॉबी को जान से मारने की धमकी दी थी और अब उसी धमकी को अंजाम दिया गया है। थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें