फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच

शाहिल शर्मा Updated Mon, 14 Jul 2025 02:51 PM IST

करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में यूपी की डाबर गांव निवासी एक 27 वर्षीय विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके भाई ने ससुराल के लोगों पर उसकी बहन को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और ताऊ के बेटे को हिरासत में ले लिया है। करनाल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका का भाई आर्यन सिंह, जो मर्चेंट नेवी में तैनात है ने बताया कि उनकी बहन मोनिका ने मरने से कुछ घंटे पहले फोन कर बताया था कि उसे जहर दे दिया गया है और अब वह नहीं बचेगी। सहारनपुर के अंबेडापुर गांव की रहने वाली मोनिका की शादी करीब चार साल पहले शामली जिले के डाबर गांव निवासी मनीष से हुई थी। भाई के अनुसार, शुरुआती डेढ़ साल सब ठीक रहा, लेकिन फिर ससुराल में प्रताड़ना शुरू हो गई। तीन दिन पहले मोनिका ने प्रताड़ना की शिकायत की थी, जिस पर आर्यन ने गोवा से अपने परिवार को उसके ससुराल भेजा था। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों पर कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट क बाद की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें