करनाल के सेक्टर 7 के कर्णेश्वर महादेव मंदिर में तुलसी शालिगराम विवाह के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेक्टर 8 से चली बारात मंदिर परिसर में पहुंची जहां पर पंडित सृष्टि बल्लभ और हरिओम ने वर वधु के फेरे करवाएं और मांग भर कर विदाई की गई। लड़का पक्ष की ओर से संदीप कंचन जानवी कंचन और लड़की पक्ष की ओर से मीणा गर्ग राकेश गर्ग, नीलम और शकुंतला रहीं।