फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: ठंड में ठाकुर जी को पहनाए जा रहे हैं ऊनी वस्त्र

शाहिल शर्मा Updated Thu, 04 Dec 2025 05:20 PM IST

जैसे जैसे दिसंबर की ठंड दस्तक दे रही है, वैसे वैसे मंदिरों और घरों में ठाकुर जी और सभी भगवानों की सर्दियों वाली विशेष सेवा भी शुरू हो गई है। श्रद्धालुओं और पंडितों ने ठाकुर के लिए ऊनी कपड़े, वेलवेट की पोशाकें, रजाई-कंबल और गर्म भोग की व्यवस्था कर रहे है, ताकि बालरूप भगवान को ठंड महसूस न हो। सर्दी बढ़ते ही ठाकुरजी के भोग में भी बदलाव किया गया है। हल्का गर्म दूध, केसर वाला दूध, मिश्री, मखाने और ड्राई फ्रूट इन दिनों ठाकुर जी को भोग लगाया जा रहा हैं। राम गली की रज्जी बताती हैं कि उनके घर में पांच ठाकुर जी और पांच राधा रानी जी विराजमान हैं। वह कहती हैं कि जैसे हम अपने बच्चों को ठंड से बचाते हैं, उसी तरह ठाकुर जी की सेवा करते हैं। ठंड शुरू होते ही उनकी ऊनी ड्रेस, छोटी सी रजाई, मुलायम गद्दे और तकिये सब तैयार कर दिए। उनके अनुसार, ठाकुरजी को सुबह गरमाहट भरा दूध और शाम को ड्राई फ्रूट वाला भोग जरूर लगाया जाता है। सर्दियों की खरीदारी जुंडाला गेट की पूनम और उनकी बेटी आरती भी अपने ठाकुरजी के लिए विशेष सर्दियों की खरीदारी करती दिखी। दुकान से उन्होंने वेलवेट की गर्म ड्रेस, कंबल और छोटा गद्दा खरीदा। पूनम बताती हैं कि पिछले एक साल से ठाकुर जी उनके घर में विराजमान हैं। जब से आए हैं, घर में बरकत और शांति दोनों बढ़ी हैं। इस बार हमने उनके लिए गाढ़े वेलवेट की नई ड्रेस चुनी है। बहुत सुंदर लगती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें