फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: अस्पताल में टकराव के बाद हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

करनाल जिले के घरौंडा स्थित सरकारी अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर और पुलिस के बीच हुए विवाद ने अब हड़ताल का रूप ले लिया है। मेडिकल लीगल केस (एमएलसी) को लेकर शुरू हुआ मामला उस समय तूल पकड़ गया जब थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को कथित रूप से कॉलर पकड़कर बाहर ले गए। अस्पताल स्टाफ ने आरोप लगाया कि डॉक्टर से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारकर उन्हें थाने ले जाया गया। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर ने फोन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था और बाद में लिखित माफी भी दी। वहीं डॉक्टरों का आरोप है कि उनके साथ बदसलूकी की गई। घटना के विरोध में घरौंडा अस्पताल समेत जिले के सभी डॉक्टर हड़ताल पर बैठ गए हैं। जिला डॉक्टर एसोसिएशन ने भी समर्थन देते हुए काम बंद करने की चेतावनी दी है। डॉक्टरों की मांग है कि संबंधित पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया जाए। हड़ताल के चलते अस्पताल में ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुई हैं और मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की रिपोर्ट तलब कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें