हरियाणा सरकार की ओर से युवाओं को विदेश में नौकरी देने के बाद शनिवार को जिले के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के सभागार में पांचजन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के सभी जिले से युवा अपना प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए पहुंचे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर काफी प्रयासरत है और युवाओं को नौकरी देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अब जो युवा विदेश जाने का सपना रखते है। उनके लिए सरकार की ओर से विदेशों की कंपनियों में नौकरी दिलवाने का काम कर रहे है और जो लोग गलत तरीके से बाहर जाते थे। अब उनको ऐसे नहीं जाना पड़ेगे और जो एजेंट थे जो युवाओं को लुटने का काम करते थे। उन पर अब कार्यवाही की जाएगी। युवाओं के लिए यह एक अच्छा मौका है। जल्द मिलेगी खिलाड़ियों को डाइट भत्ते की राशि मंत्री गौरव गौतम ने प्रदेश में बनी खेल नर्सरियों में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों को मिलने वाली डाइट भत्ते की राशि को लेकर कहा कि 2024 की पूरी राशि खिलाड़ियों को मिल चुकी है और 2025 में जून माह तक की राशि विभाग की ओर दे दी गई है और बाकि बची छह माह की राशि भी खिलाड़ियों को जल्द दे दी जाएगी। ताकि खिलाड़ी अपने खेल के साथ अपनी खुराक पर भी ध्यान दे सके। साथ ही रोहतक में बास्केटबॉल के खिलाड़ी के ऊपर पोल गिरने के बाद से पूरे प्रदेश में करीब 114 करोड़ की लागत से सुधार कार्य किया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसा दोबारा न हो और सभी खिलाड़ियों का उनके खेल के उपकरण मिल सके।