फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: समाधान शिविर में आई 13 शिकायतें, सीटीएम ने स्वयं सुनी समस्याएं

शाहिल शर्मा Updated Mon, 23 Feb 2026 02:20 PM IST

जिला प्रशासन की ओर से आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित शिविर में कुल 13 शिकायतें दर्ज की गईं, जिन्हें मौके पर ही संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। शिविर की अध्यक्षता सिटी मजिस्ट्रेट मोनिका ने की। उन्होंने स्वयं फरियादियों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिविर में पहुंचे लोगों ने मुख्य रूप से राजस्व, नगर निगम, बिजली-पानी तथा अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं उठाईं। सीटीएम मोनिका ने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है। समाधान शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहते हैं, जिससे शिकायतों का तत्काल संज्ञान लिया जा सके। उन्होंने कहा कि आज प्राप्त 13 शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया है और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें