फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: सैंड आर्ट शो में चार साहिबजादों के शहादत और जज्बे को देख दर्शकों की आंखें हुईं नम

हरियाणा सरकार की ओर से गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों के बलिदान और जज्बे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को डॉ. मंगलसेन सभागार में सैंड आर्ट शो तथा जिला स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनएसबी प्रोडक्शन मुंबई की ओर से आए कलाकार सवर्म पटेल ने रेत की कला के माध्यम से गुरु गोबिंद सिंह जी के वीर साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह के जीवन, धर्म की रक्षा और शौर्यगाथा को बेहतरीन ढंग पेश किया, जिससे सभी की आंखों में पानी आ गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें