फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में एनडीआरआई चौक पर आयोजित की गई रन फॉर यूनिटी

नवीन दलाल Updated Fri, 31 Oct 2025 02:55 PM IST

करनाल सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर शहर के एनडीआरआई चौक पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। विधायक जगमोहन आनंद ने सर्वप्रथम पुष्प अर्पित करके सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके उपरांत उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया। यह दौड़ एनडीआरआई चौक से शुरू होकर अंबेडकर चौक होते हुए, कर्ण स्टेडियम पर खत्म हुई। इस मौके पर संबोधित करते हुए विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल वह महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने हमारे देश की एकता और अखंडता को साकार रूप दिया। उन्होंने कहा कि आज का दिन पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का दिन है, क्योंकि आज हम भारत के लौह पुरुष, महान स्वतंत्रता सेनानी, देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती मना रहे हैं। उन्होंने बिखरी हुई 565 रियासतों को एक सूत्र में पिरो कर भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाया। यही कारण है कि पूरे देश में उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। जब भारत स्वतंत्र हुआ तो इन रियासतों को एकजुट करना सबसे बड़ी चुनौती थी। कुछ रियासतें भारत में शामिल नहीं होना चाहती थीं, लेकिन सरदार पटेल ने अपनी अद्भुत नेतृत्व क्षमता, दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल कूटनीति से इन सबको भारतीय संघ का हिस्सा बनाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें