फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल में राजपूत युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन

नवीन दलाल Updated Sun, 30 Mar 2025 12:16 PM IST

राजपूत सभा करनाल की ओर से प्रथम राजपूत युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपूत सभा के प्रधान डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कप्तान राजेंद्र सिंह राणा और विशिष्ट अतिथि के रूप में पवन कुमार राणा उपस्थित रहे। इस सम्मेलन में करीब 60 युवक-युवतियों के बायोडाटा आए, जिससे समाज के योग्य वर-वधुओं को विवाह के लिए उचित जीवनसाथी चुनने में सहायता मिलेगी। सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि यह राजपूत सभा का पहला प्रयास है और भविष्य में इस प्रकार के आयोजन जारी रहेंगे। दहेज मुक्त विवाह और मेधावी छात्रों का सम्मान राजपूत सभा ने हाल ही में उन परिवारों को सम्मानित किया जिन्होंने अपनी शादियों में दहेज प्रथा का बहिष्कार किया। इसके अलावा, परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर जारी रहेगा। कप्तान राजेंद्र सिंह राणा ने अपने संबोधन में कहा कि दहेज मुक्त विवाह एक सकारात्मक पहल है और इससे समाज को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि राजपूत समाज के युवा शिक्षा और सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ रहे हैं। सभा ने आश्वासन दिया कि वे भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को समर्थन देते रहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें