फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय में नववर्ष के उपलक्ष्य में रविवार शाम को कार्य्रकम का हुआ आयोजन

सेक्टर आठ के ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय में नववर्ष के उपलक्ष्य में रविवार शाम को कार्य्रकम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रायपुररानी से आई किरण बहन ने जिंदगी में लाखों चमत्कार किए है, एक बार नही बाबा तुमने कई बार किए है, जब जब मिली सफलता उसमें तेरा ही हाथ था बाबा भजन गाकर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में स्वागत गीत झूम झूम हर कली बार बार कह चली, आप जो पधारे तो महक उठी हर गली गली पर दीपिका ने डांस किया। कलाकार सुरिंद्र गाबा ने बाबा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, करते हो मेरे बाबा तुम मेरा नाम हो रहा है और बाबा मैं तेरी पतंग हवा विच उड़दी जावांगी गीत गाकर सबको भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माता प्रकाश कौर श्रवण एवं वाणी निशक्तजन कल्याण समिति की चेयरपर्सन मेघा भंडारी और प्रेम दीदी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रेम दीदी ने सभी श्रद्धालुओं को नववर्ष पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए वर्ष में हमें अपने उमंग उत्साह को बरकरार रखना है। दिव्य गुणों से सुसज्जित रहना है, खुश रहना है, खुशियां बांटनी हैं। न दुख देना है न दुख लेना है, सुख देना है, सुख लेना है, दुआएं देनी हैं, दुआएं लेनी हैं। अपनी दृष्टि, वृति, कृति, स्मृति, कर्म व्यवहार संबंध संपर्क के शुद्ध पवित्र रखना है। उन्होंने कहा कि नया साल हमारे मन को नई ऊर्जा से भर देता है। हमें नए साल में कुछ अच्छा करने का संकल्प लेना चाहिए, चाहे वह किसी भी रूप में क्यों न हाे। कार्यक्रम में मेद्या भंडारी ने कहा कि नियमित रूप से मेडिटेशन करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन को गहरी शांति मिलती है। मेडिटेशन जीवन को संतुलित और सकारात्मक दिशा देता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें