फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: न्याय की मांग पर अड़े पटवारी, लघु सचिवालय के बाहर दूसरे दिन भी धरना; 4 फरवरी तक हड़ताल

बाढ़ गिरदावरी के दौरान कथित अनियमितता के आरोप में निलंबित किए गए छह पटवारियों की बहाली की मांग को लेकर पटवार कानूनगो एसोसिएशन का धरना-प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। जिले भर के पटवारी करनाल जिला लघु सचिवालय के मुख्य द्वार के सामने धरने पर बैठे हैं। यह आंदोलन तीन दिन का घोषित किया गया है, जो 4 फरवरी तक चलेगा। धरने के कारण राजस्व विभाग से जुड़े कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पटवारियों का कहना है कि सरकार ने बिना उचित जांच के उनके साथ अन्याय किया है। उनका आरोप है कि बाढ़ जैसे आपात हालात में उन्होंने जान जोखिम में डालकर गिरदावरी का काम किया, लेकिन बाद में उन्हें ही दोषी ठहरा दिया गया। धरने पर बैठे पटवारियों ने सरकार से तुरंत निलंबन वापस लेने और सभी छह पटवारियों को बहाल करने की मांग की है। पटवार कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान जसमेर सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साल आई बाढ़ के दौरान कई जिलों में किसानों के खेतों में पानी भर गया था। ऐसे कठिन हालात में पटवारियों ने मौके पर जाकर गिरदावरी की थी। उन्होंने बताया कि पटवारियों ने निरीक्षण के दौरान खेतों की तस्वीरें भी ली थीं, ताकि नुकसान का सही आकलन किया जा सके। उन्होंने कहा कि उस समय कई खेतों में पानी जमा था और जमीन तक पहुंचना मुश्किल था। ऐसे में पटवारी सुरक्षित स्थान पर खड़े होकर आसपास के तीन-चार किलोमीटर के क्षेत्र की तस्वीरें ले रहे थे। बाद में मुख्यमंत्री ने यह आरोप लगाया कि एक ही जगह से बार-बार वही तस्वीरें ली गई हैं, जो पूरी तरह गलत है। इसी आधार पर छह पटवारियों को निलंबित कर दिया गया, जबकि उन्होंने पूरी ईमानदारी से अपना काम किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें