फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल में लंबे अंतराल के बाद जनता के लिए खुलेगा एनडीआरआई का गेट

कोरोना महामारी के दौरान बंद किया गया एनडीआरआई (राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान) का गेट अब आम जनता के लिए फिर से खुलने जा रहा है। कल से यह गेट सुबह के समय दो घंटे के लिए खुला रहेगा, जहां लोग शैर कर सकेंगे। करनाल विधायक जगमोहन आनंद ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में संक्रमण के खतरे को देखते हुए एनडीआरआई का गेट आम जनता के लिए बंद कर दिया गया था। इस मुद्दे को करनाल प्रशासन, विधायक और विपक्ष के नेताओं ने कई बार उठाया। हाल ही में, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के करनाल दौरे के दौरान इस विषय पर चर्चा हुई, जिसके बाद एनडीआरआई के डायरेक्टर ने गेट खोलने की अनुमति दे दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें