करनाल स्थित राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान (NDRI) द्वारा 6 मार्च से 8 मार्च तक राष्ट्रीय डेरी मेला एवं पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. धीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तीन दिवसीय आयोजन में पशुपालन और डेरी क्षेत्र से जुड़े किसानों एवं पशुपालकों के लिए विशेष कार्यक्रम रखे गए हैं। प्रतियोगिताएं और सम्मान विभिन्न नस्लों की पशुओं की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को सम्मानित किया जाएगा। बेहतर नस्ल, दुग्ध उत्पादन क्षमता और पशु प्रबंधन के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। स्टॉल और एग्री एक्सपो मेले के दौरान खाने-पीने की वस्तुओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। एग्री एक्सपो में डेरी और पशुपालन से जुड़ी नई तकनीक, उपकरण और उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। किसानों को आधुनिक डेरी प्रबंधन, पशु स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। यह मेला पशुपालकों के लिए नई तकनीक सीखने, बेहतर नस्लों को देखने और अपने अनुभव साझा करने का अच्छा अवसर साबित होगा।