केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। जहां पर मनोहर लाल खट्टर ने स्वास्थ्य जांच शिविर में शिरकत की। इसके साथ-साथ सामाजिक संस्था की तरफ से आयोजित सामूहिक विवाह में नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। वहीं, शाम को व्यापारियों के साथ जीएसटी में हुए रिफॉर्म को लेकर खट्टर बातचीत करेंगे। मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमने कई बार पाकिस्तान को पटखनी दी है न केवल खेल में बल्कि युद्ध मैदान में भी।