फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, परिवारजनों से मिलकर हुए भावुक

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले का शिकार हुए करनाल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल पहुंचे। उन्होंने शहीद के परिवारजनों से मुलाकात कर श्रद्धांजलि अर्पित की और इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उनकी आंखें भी नम हो गईं। केंद्रीय मंत्री ने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए कहा "यह बेहद दुखद घटना है। विनय ने देश के लिए अभी और बहुत कुछ करना था, लेकिन आतंकवादियों की इस घिनौनी हरकत ने उन्हें हमसे छीन लिया। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। इस आतंकवादी घटना में जो भी शामिल हैं, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें