करनाल में बसंत पंचमी को देखते हुए पतंग की बिक्री तेज हो गई है। हर तरफ बच्चे पतंग उड़ाते नजर आ रहे हैं। बाजार में अलग-अलग रंगों, डिजाइन और साइज की पतंग आ चुकी है। दुकानदारों के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस बार पतंग के कारोबार में 20 प्रतिशत की बिक्री बढ़ गई है। इस बार बाजार में खास तौर पर उत्तर प्रदेश के रामपुर से पतंगें बच्चों को लुभा रही हैं। बच्चों के लिए उनकी पसंद के कार्टून कैरेक्टर वाली पतंगें बाजार में आई हैं जैसे मिकी माउस, डोरेमौन, पोकीमौन बनी हुई पतंगें। इसके अलावा लोग अपने हीरो, नेता या सिंगर की पतंग को पतंग पर कस्टमाइज भी करवा सकते हैं। मॉडल टाउन के दुकानदार मोहित ने बताया कि इस बार कोलकाता, रामपुर, गुजरात और बरेली से मंगाई जा रही हैं। पतंग के कारोबार में पिछले साल के मुकाबले 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि इस बार चाइनीज मांझे न आकर कॉटन के धागे से बने मांझे बरेली में तैयार किए जा रहे हैं।