फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : समाधान शिविर में करनाल नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने शिकायतें सुनीं

करनाल नगर निगम करनाल कार्यालय में लगे समाधान शिविर में आज नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने शिकायतें सुनी। शिविर में सात शिकायतें आई, जिनमें से 6 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे करण विहार कॉलोनी के गोविंद ने बताया कि वह प्रॉपर्टी आईडी के शिकायत को लेकर काफी दिनों से परेशान थे। मकान का बैनामा तो कर लिया था लेकिन उनकी प्रॉपर्टी आईडी पुरानी ही थी जिसके कारण काफी दिक्कतें हो रही थी। आज समाधान शिविर में मौके पर ही प्रॉपर्टी आईडी को दुरुस्त कर दिया गया है। बैंक कॉलोनी निवासी नरेश ने बताया कि उनके प्लांट के आगे आसपास के लोग गंदगी डाल दिया करते हैं जिसकी आज शिकायत की गई तो निगम आयुक्त ने संबंधित अधिकारी को बुलाकर व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें