पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बोगस वोटिंग में लिप्त अधिकारियों पर कार्रवाई के बयान से अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली है। फिलहाल मनोहर लाल अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक जून से कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करके उनका आभार व्यक्त करने की भी बात कही है।