फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल में घर-घर जाकर हनुमान ने दिया आशीर्वाद

अंकेश ठाकुर Updated Sat, 12 Apr 2025 02:40 PM IST

पाकिस्तान से आए लईया बिरादरी के लोगों ने पानीपत में शुरू की थी शत शत हनुमान की झांकी देखते ही बनती थी, ये शत शत हनुमान अब करनाल में भी हनुमान जंयती और दशहरे के अवसर पर यात्रा निकाल कर घर घर जाकर फेरे डालते है और श्रद्धालुओं को आशिर्वाद देते है। श्रीराम भक्त हनुमान सेवा दल के प्रधान साहिल और सेवादार हिमांक ने बताया कि हनुमान जयंती से लगभग 11 दिन पहले 13 सदस्यों ने व्रत रखा जो 13 अप्रैल सुबह व्रत खुलेगा। 12 अप्रैल सुबह सैनी मोहल्ले से सुबह 11 बजे दो शत शत हनुमान की झांकी शहर के राम नगर, प्रेम नगर, शिव कालोनी, पाल नगर, सेक्टर 6 और सेक्टर 13 में फेरे डालने निकली ढोल और तासे पर खूब नाचे हनुमान सवरूप। जिन श्रद्धालुओं ने उन्हें न्यौता दिया है उनके घर जाएग और आशिर्वाद दिया। जिन श्रद्धालुओं की मन्नत पूरी होती है वो हनुमान जी और सेवादारों के लिए विशेष प्रसाद बनाते है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें