निकाय चुनाव में करनाल नगर निगम के मेयर और पार्षद व इंद्री नीलोखेड़ी और पसंद के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को टिकट पत्र सौंपा गए। करनाल भाजपा की ओर से सेक्टर 9 स्थित कार्यालय कर्ण कमल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में निकाय चुनाव के प्रभारी एवं हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इसके अलावा करनाल विधायक जगमोहन आनंद असंध विधायक योगेंद्र राणा और इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने विशेष तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष बृज गुप्ता ने की। तीनों विधायकों और पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सभी उम्मीदवारों को चुनाव संबंधी जरूरी टिप्स भी दिए। ज्ञानचंद गुप्ता ने सभी प्रत्याशियों को नसीहत दी कि प्रचार के सभी तरीके अपनाए लेकिन डोर टू डोर प्रचार करना बिल्कुल ना भूले। यह सबसे जरूरी और सशक्त माध्यम है जनता के घर द्वार पर प्रत्येक व्यक्ति से संपर्क करने पर प्रचार का उद्देश्य पूर्ण होगा। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से कहा कि आज से ही प्रण ले कि कभी भी अपना मोबाइल बंद नहीं रखेंगे ताकि जरूरी काम पड़ने पर जनता आपको सीधा संपर्क कर सके। न केवल उम्मीदवार रहते हुए बल्कि चुनाव जीतने के बाद भी इसी पद्धति से काम करने के लिए उन्होंने सभी का आह्वान किया।