भगवान महावीर चौक पर जैन समाज की ओर से भीषण गर्मी के बीच राहगीरों की सेवा के लिए ठंडे पानी और गन्ने के रस की छबील लगाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने ठंडा पानी और गन्ने का रस ग्रहण कर गर्मी से राहत पाई। जैन समाज के सदस्यों ने बताया कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य आयोजित किया गया। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए समाज के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।