हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली के काफिले में शनिवार को एक हादसा हुआ। काफिले में शामिल एस्कॉर्ट गाड़ी हल्की टक्कर का शिकार हो गई। इस टक्कर में कुल 3 से 4 गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई और सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।