फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: सेवा गुरुद्वारा में गुरमति समागम का आयोजन

गुरुपर्व प्रबंध कमेटी की ओर से गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा डेरा कार सेवा गुरुद्वारा में गुरमति समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दीवान सजा कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश किया गया। श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेका। गुरमति समागम में भाई नरेंद्र सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब ने वाह वाह गुरु गोबिंद सिंह आपे गुरु चेला शबद गाकर गुरु की महिमा का गुणगान किया।वहीं श्री अमृतसर साहिब भाई गुरदित्त्स सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, अमृतसर साहिब इंटरनैशनल गोल्ड मैडलिस्ट कविशर भाई सुच्चा सिंह जी डेरा पठाना, भाई गुरसेवक सिंह जी हजूरी रागी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माडल टाऊन करनाल, भाई अमृतपाल सिंह जी हैड ग्रंथी गुरुद्वारा मंजी साहिब पातशाही पहली और गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल के बच्चों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर रतन सिंह, हरप्रीत नरूला, गुरपाल सिंह डोनी, कुलदीप मक्कड़, हरमीत सिंह हैप्पी ,तेजेंद्र सिंह डिम्पी के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें