फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल के गोगरीपुर गांव में हेलीकॉप्टर में सवार होकर आया दूल्हा, दूल्हे के सपने को भाई ने किया पूरा

शादी हर किसी की जिंदगी का सबसे यादगार लम्हा होता है, लेकिन करनाल के गोगरीपुर गांव में एक शादी ऐसी हुई, जिसने पूरे इलाके में चर्चा बटोर ली। दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए हेलीकॉप्टर में सवार होकर पहुंचा, जिसे देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। कुरुक्षेत्र के मथाना गांव से आई इस अनोखी बारात के दूल्हे साहिल ने बताया कि उनके दादाजी और छोटे भाई का सपना था कि उनकी बारात हेलीकॉप्टर में जाए। साहिल का छोटा भाई ऑस्ट्रेलिया में रहता है, लेकिन उसने अपने मामा के जरिए प्रशासन से इजाजत लेकर हेलीकॉप्टर बुक करवाया और खुद भी शादी में शामिल होने आया। गांव में मची हलचल, बारात का भव्य स्वागत जब हेलीकॉप्टर गांव के खुले मैदान में उतरा, तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई हेलीकॉप्टर में आए दूल्हे को देखने के लिए उत्सुक था। परिवार वालों ने भी इस खास मौके को शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। साहिल ने कहा कि आज के दौर में जहां भाई-भाई का नहीं होता, वहीं मेरे छोटे भाई ने मेरे लिए हेलीकॉप्टर बुक करवा कर मेरे इस दिन को और खास बना दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो इस अनोखी शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा हेलीकॉप्टर से उतरकर अपनी दुल्हन को लेने जाता दिख रहा है। लोग इसे राजकुमार वाली शादी कह रहे हैं और भाई के इस गहरे प्यार की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें