फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: आम आदमी खेल से जुड़ेंगे, तभी निखरेगा खेल कल्चर: सत्यवीर पोसवाल जिला खेल अधिकारी

खेलों को आम आदमी से जोड़ना ही बेहतर खेल संस्कृति (स्पोर्ट्स कल्चर) विकसित करने की सबसे बड़ी शर्त है। जब तक समाज के हर वर्ग की भागीदारी नहीं बढ़ेगी, तब तक खेलों में निरंतर सफलता हासिल करना मुश्किल रहेगा। यह कहना है जिला खेल अधिकारी सत्यवीर पोसवाल का। जिला खेल अधिकारी ने कहा कि जब तक समाज में खेलों को लेकर सकारात्मक माहौल और संस्कृति विकसित नहीं होगी, तब तक बड़े स्तर पर सफलता पाना कठिन रहेगा। इसके लिए जरूरी है कि आम आदमी भी खेल गतिविधियों से जुड़े और बच्चों को खेलों के लिए प्रेरित करे। उन्होंने बताया कि जिले में इस समय करीब 2500 बच्चे विभिन्न खेल नर्सरियों में रोजाना अभ्यास कर रहे हैं। इन नर्सरियों के माध्यम से बच्चों को शुरुआती स्तर पर ही प्रशिक्षण और सुविधाएं दी जा रही हैं, जिससे उनकी प्रतिभा को निखारा जा सके। प्रदेश सरकार भी खिलाड़ियों को जमीनी स्तर से तैयार करने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्हें प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रोत्साहन राशि और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सदा खेलों की पृष्ठभूमि रहा है, हमारी मिट्टी के खिलाड़ियों ने ओलंपिक में भारत को सर्वाधिक पदक दिलवाए हैं। प्रदेश सरकार भी जमीनी स्तर से खिलाड़ियों को उभार रही है और उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दे रही है। ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए हमें खेल के क्षेत्र में एक पावर हाउस बनना होगा तभी उस सपने को हम पूरा कर पाएंगे। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमें लोकल स्तर पर प्रतिभा खोज अभियान चलाने पडे़गें तभी हम इस सपने को सार्थक कर सकते हैं। जिन खिलाड़ियों में अद्भुत प्रतिभा है उन्हें खेल विभाग की खेल नर्सरियों में बेहतर प्रशिक्षण देकर ओलंपिक के लिए तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें