करनाल के पुराने बस स्टैंड के समीप स्थित किसान भवन में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में किसानों ने कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और अपनी समस्याओं को साझा किया। बैठक में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने बताया कि धान का जीरीका सीजन नजदीक है, लेकिन मंडियों में लगे जोक कांटों में अक्सर घोटाले की शिकायतें सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए बीकेयू पंचकूला मार्केट कमेटी के कार्यालय में अपनी मांग रखेगी और हरियाणा की सभी मंडियों में डिजिटल कांटा लगवाने की मांग करेगी। डिजिटल कांटों से वजन में गड़बड़ी की आशंका कम होगी और किसानों को उनका उचित दाम मिल सकेगा।