इग्नू के करनाल स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से बुधवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। सीएसएसआरआई के सभागार में आयोजित समारोह में पढ़ाई पूरी कर चुके करीब 250 विद्यार्थियों को उपाधि से अलंकृत किया गया। साथ ही, उन्हें आगे बढ़ने और देश के लिए कुछ नया करने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने की। वहीं हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. राजेश गोयल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को डिग्री सौंपी, साथ ही जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव और कई शख्सियतों की प्रेरणादायी कहानियां सुनाकर भी प्रेरित किया। मंच पर एक एक करके सभी पूर्व छात्रों को बुलाया गया और उन्हें सम्मानित भी किया गया। इसके साथ ही दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह का सीधा प्रसारण भी देखा गया। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने करनाल के अंतर्गत लगभग 22262 प्रतिभागि उपाधि (डिग्री/सर्टिफिकेट) लेने के लिए पात्र हैं। इन्हें डाक द्वारा उपाधि भेजी जाएगी।