बाल दिवस के अवसर पर करनाल स्थित एसडी कन्या स्कूल में बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगाए। बच्चों द्वारा बनाए गए दही भल्ले, फिंगर चिप्स, गोलगप्पे, चाऊमीन, स्प्राउट्स, मक्की के दाने, कढ़ी-चावल सहित कई स्वादिष्ट पकवान कार्यक्रम की शोभा बने। स्कूल परिसर में लगे इन स्टालों पर छात्रों और शिक्षकों ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों का आनंद लिया। व्यंजनों को तैयार करने में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और टीमवर्क का बेहतरीन प्रदर्शन किया।