हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि सत्ता का मतलब सेवा करना है, चौधर करना नहीं है। वे पिछले दस सालों से जनता की दी गई जिम्मेदारी को चौकीदार के रूप में निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों के प्यार व आशीर्वाद इसी प्रकार बना रहे। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण रविवार को दक्ष प्रजापति धर्मशाला में दक्ष प्रजापति की जयंती समारोह व प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे। जहां पर समाज के लोगों ने फूलमालाओं, ढोल नगाड़ों व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर वर्ग की खुशहाली के लिए काफी योजनाएं चलाई हुई हैं। दक्ष प्रजापति सभा की ओर से कुछ डिमांड भी रखी गईं जिनको पूरा करने का आश्वासन दिया।