हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने भगवान श्री विश्वकर्मा जन्मोत्सव पर कहा कि कर्म ही पूजा है। सृजन, परिश्रम और समर्पण से ही जीवन में प्रगति संभव है। उन्होंने कहा कि अपने कार्य को ईमानदारी, निष्ठा और कौशल के साथ करो और राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग देते हैं भाईचारे को बढ़ाओ,यही सच्ची आराधना है, यही विश्वकर्मा का मार्ग है। बुधवार को श्री विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित भगवान श्री विश्वकर्मा जन्मोत्सव पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और उन्होंने भगवान श्री विश्वकर्मा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। विश्वकर्मा समाज के वंशजों ने स्पीकर कल्याण का पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। जन्मोत्सव पर गायकों ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी के जीवन पर भजन सुनकर कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। विश्वकर्मा समाज के लोगों ने श्री विश्वकर्मा चौंक का सौंदर्यकरण व नवीकरण, भवन में निर्माण कार्य के लिए अनुदान राशि के साथ साथ नई अनाज मंडी रोड का नाम भगवान श्री विश्वकर्मा जी के नाम से रखने की डिमांड की। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण समाज के सभी मांगो को प्रमुखता से पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता, मार्किट कमेटी चेयरमैन राजकुमार पालीवाल, मंडल अध्यक्ष रोहित भंडारी को भी पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी के प्रधान गुलाब धीमान, संरक्षक रामकिशन धीमान, कमल धीमान, कमल कांत धीमान, मोहन धीमान, कुलदीप धीमान श्रवण पांचाल, रामनिवास धीमान सहित समाज के लोग मौजूद रहे।