फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आचार्य प्रमोद कृष्णम पहुंचे करनाल, बोले- भारत धर्म निरपेक्ष नहीं धर्म सापेक्ष देश है 

भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 20 Oct 2024 09:41 PM IST

हरियाणा के करनाल के नल्वी खुर्द गांव स्थित वेद विद्या गुरुकुलम में आयोजित युवा धर्म संसद में पांच प्रस्ताव पारित किए गए। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने देश को सनातन राष्ट्र घोषित किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भारत धर्मनिरपेक्ष देश नहीं है बल्कि धर्म सापेक्ष देश है। उन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती को भारत रत्न दिए जाने का समर्थन करते हुए कहा कि जो भी भारत में जन्मा है, वह सनातनी है। कल्कि पीठाधीश्वर ने कहा कि भारत में जो भी पैदा हुआ वो सनातनी है, उसका पंथ या पूजा पद्धति चाहे जो भी हो। भारत को सनातन से और सनातन को भारत से अलग नहीं किया जा सकता है। आचार्य ने कहा कि जो भारत का नहीं है वो सनातन नहीं हो सकता।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें