पहलगाम के आतंकी हमले में गोली लगने से करनाल के नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मौत हो गई है। परिवार के अनुसार, शादी के बाद विनय और हिमांशी न हनीमून के लिए यूरोप जाने का मन बनाया था। इसके लिए वे शादी से पहले ही तैयारी कर रहे थे। लेकिन वीजा नहीं मिलने के कारण उनका यह प्लान रद हो गया। इसके बाद वे कश्मीर घूमने गए। जहां पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने उनके समेत अन्य टूरिस्ट की भी गोली मारकर हत्या कर दी।